फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Accidental deaths: Jhansi falls from 11th to 8th place, with a 66.7% increase in deaths in a month.

हादसों में माैत : 11वें से 8वें स्थान पर झांसी, एक माह में जान गंवाने वालों की संख्या 66.7% तक बढ़ी

Sun, 02 Nov 2025 05:58 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 02 Nov 2025 05:58 PM IST
सार

जनवरी से जुलाई के बीच जहां हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या के लिहाज से झांसी पूरे सूबे में 11वें स्थान पर था वहीं, सितंबर के अंतिम आंकड़ों में इनकी संख्या बढ़ने से सूबे में आठवें स्थान पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Accidental deaths: Jhansi falls from 11th to 8th place, with a 66.7% increase in deaths in a month.
सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ करते एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार से आरंभ हुए सड़क सुरक्षा माह के बीच हादसे में जान गंवाने वालों का हालिया आंकड़ा भी सामने आया है। जनवरी से जुलाई के बीच जहां हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या के लिहाज से झांसी पूरे सूबे में 11वें स्थान पर था वहीं, सितंबर के अंतिम आंकड़ों में इनकी संख्या बढ़ने से सूबे में आठवें स्थान पर पहुंच गया।
विज्ञापन


झांसी के चारों ओर हाईवे का जाल बिछा हुआ है। तेज रफ्तार में वाहन फर्राटा भरते हैं। इन पर ट्रैफिक पुलिस का कोई अंकुश नहीं है। महानगर के भीतर भी नियमों के उल्लंघन की वजह से हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यातायात विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से जुलाई के बीच 2024 में 360 हादसे हुए थे, जबकि इस साल 390 हादसे हो गए। 2024 में 166 लोगों ने जान गंवाई थी, इस साल यह संख्या बढ़कर 227 हो गई। सितंबर में भी हादसों की संख्या बढ़ गई।
विज्ञापन


पिछले साल सितंबर में 35 हादसे हुए थे जबकि इस साल सितंबर में 47 हादसे हुए। पिछले साल नौ माह के दौरान 196 लोगों ने जान गंवाई थी, जबकि इस साल अभी तक 275 लोग सड़कों पर जान गवां चुके हैं। झांसी में जनवरी से सितंबर के बीच कुल 481 दुर्घटनाएं दर्ज हुईं, इनमें 272 लोग अपनी जान गवां बैठे जबकि पिछले साल (सितंबर तक) 439 हादसों में 196 लोगों ने जान गंवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक सीओ रामवीर सिंह का कहना है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई होती है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed