फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   accident without helmet

हेलमेट पहने होता तो राहुल होता जिंदा

Sun, 15 Dec 2019 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
accident without helmet
accident without helmet
झांसी। थाना बरुआसागर अंतर्गत घुघुवा के पास सड़क हादसे में घायल राहुल ने यदि हेलमेट पहना होता तो उसकी भी जान बच सकती थी। घटना के समय गिरकर उसके सिर में चोट आने के बाद काफी खून बह गया था। 24 घंटे जिंदगी और मौत से संघर्ष के बाद शनिवार को राहुल ने भी दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल साथी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला निवाड़ी स्थित गिराखनी निवासी कमलेश अहिरवार, राहुल व पिंटू जालौन में काम करते थे। बृहस्पतिवार को तीनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। थाना बरुआसागर क्षेत्र के घुघुवा गांव के पास कार की टक्कर लगने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां सिर में अधिक चोट लगने के कारण कमलेश की मौत हो गई थी। हेलमेट न पहने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने के कारण जान चली गई थी। वहीं, घायल राहुल व पिंटू का उपचार चल रहा था। शनिवार को उपचार के दौरान राहुल ने भी दम तोड़ दिया। हेलमेट न पहनने के कारण टक्कर लगने के बाद गिर जाने के कारण सिर में गंभीर चोट आई थीं, रक्त भी काफी बह गया था। घायल पिंटू का उपचार चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

जागरूक नहीं हो रहे लोग
लगातार हो रहे हादसों में हेलमेट न पहनने के कारण लोगों की जान जा रही हैं, लेकिन इसके बाद भी लोग सबक लेने को तैयार नहीं है। प्रशासन भी लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रहा है। पुलिस भी लगातार चालान कर रही है, जिसके बाद भी लोग हेलमेट पहनने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed