फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Accident sells managger dead

ग्वालियर मार्ग पर बाइक सवार सेल्स मैनेजर को ट्रक ने कुचला

Sun, 07 Mar 2021 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Accident sells managger dead
ग्वालियर रोड पर हाजी पेट्रोल पंप के सामने हुई घटना में मौत का कारण बना ट्रक। अमर उजाला
झांसी। झांसी-ग्वालियर मार्ग पर शनिवार सुबह पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही युवक की मौत हो गई। युवक एक कार कंपनी में सेल्स मैनेजर था।
विज्ञापन

मौके पर लोगों के एकत्रित होते ही चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के अयोध्यापुरी कॉलोनी निवासी शिवनाथ सिंह कुशवाहा का पुत्र सुयश कुशवाहा (27) एक कार कंपनी में सेल्स मैनेजर था। शनिवार सुबह वह ड्यूटी जाने के लिए बाइक में पेट्रोल भरवाने ग्वालियर मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंचा। यहां से पेट्रोल भरवाने के बाद वह वापस फिल्टर मार्ग के लिए लौटने लगा। अभी वह पेट्रोल पंप से निकलकर सड़क पर पहुंचा था, तभी ग्वालियर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर सुयश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों को देखकर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। सूचना पर ग्वालियर मार्ग चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पिता हेड पोस्ट ऑफिस में हैं तैनात
सुयश के पिता शिवनाथ सिंह कुशवाहा हेड पोस्ट ऑफिस में नौकरी करते हैं। उनके तीन बेटे हैं। सुयश दूसरे नंबर का पुत्र था। सदर बाजार निवासी प्रदीप कुशवाहा युवक के मामा है। प्रदीप कुशवाहा समाजवादी पार्टी में जिला उपाध्यक्ष हैं इसलिए घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े ट्रक बन रहे मौत का कारण
झांसी। महानगर में सड़क किनारे खड़े वाहन रोज हादसे का कारण बनते जा रहे हैं। शनिवार सुबह भी पंप के पास खड़े वाहनों की वजह से युवक की जान चली गई। पुलिस की कार्रवाई न होने से यहां प्रतिदिन हादसे हो रहे हैं।

ग्वालियर मार्ग समेत महानगर के तमाम स्थानों पर दिन भर सड़क किनारे वाहन खड़े रहते हैं। कार्रवाई न होने से यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। शनिवार सुबह भी पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे ट्रक खड़े हुए थे। पंप से पेट्रोल भरवाने के बाद सुयस सड़क पर पहुंचा। लेकिन सड़क किनारे वाहन खड़े होने की वजह से ट्रक नजर नहीं आया। सड़क पर आते ही अचानक ट्रक ने उसे कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed