{"_id":"5df53bc98ebc3e87e577a281","slug":"accident-in-datiya-jhansi-news-jhs155003464","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर ने कार में मारी टक्कर, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर ने कार में मारी टक्कर, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दतिया। ग्वालियर-झांसी हाईवे पर शुक्रवार की रात रतन पेट्रोल पंप के सामने कंटेनर चालक ने कार में टक्कर मार दी जिससे कार में सवार चार लोग घायल हो गए। कार का एयर बैग खुलने से गंभीर रूप से घायल होने से बच गए। घायलों को 108 वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों अपने घर झांसी चले गए।
झांसी निवासी सुधीर गुप्ता अपने परिवार के साथ ग्वालियर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार की शाम वह शादी करने के बाद परिवार सहित झांसी लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे जब वह ग्वालियर-झांसी हाईवे पर पेट्रोल पंप के सामने पहुुंचे तभी एक कंटेनर चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में सुधीर गुप्ता, निधि गुप्ता (15) आरपी गुप्ता और अर्णव गुप्ता घायल हो गए। जानकारी मिलने पर 108 वाहन मौके पर पहुंची और चारों घायलों जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद वह लोग झांसी चले गए। एक अन्य दुर्घटना शनिवार को दोपहर दो बजे भिंड-भांडेर हाईवे पर ग्राम पंडोखर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के पास हुई। यहां अज्ञात डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक घायल हो गया। सालौन बी निवासी संजय (30) पुत्र कामता बाल्मीकि ग्राम पंडोखर से सालौन बी जा रहा था तभी डंपर चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में संजय का सिर फट गया।