फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Accideent died

बाइक सवार तीन लोगों को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत

Tue, 17 Mar 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Accideent died
Accideent died
झांसी। सोमवार शाम झांसी - शिवपुरी हाईवे पर तेज रफ्तार भाग रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे मौके पर बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य महिला समेत दो लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

थाना रक्सा के डोंगरी निवासी बद्रीप्रसाद राजपूत (48), पत्नी राजकुमारी (48) व साली दिलकुमारी (30) के साथ बाइक पर सवार होकर खरीदारी करने झांसी गए थे। शाम करीब 3 बजे तीनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी झांसी - शिवपुरी हाईवे पर डेली गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आकर राजकुमारी की मौत हो गई। जबकि, विश्वनाथ व दिलकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। गंभीर हालत में दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन

गोद भरने जाना था मध्यप्रदेश, घर में कोहराम
बताया गया है कि रविवार को बद्रीप्रसाद के पुत्र सतीश का मध्यप्रदेश के जिला शिवपुरी स्थित पिछोर अंतर्गत छिरवाहा गांव से रिश्ता तय हुआ था। सोमवार को परिजनों को छिरवाहा गांव गोद भरने की रस्म करने जाना था। घर में मेहमान व रिश्तेदार भी आ गए थे। इसी के चलते खरीदारी करने के लिए तीनों झांसी आए थे। अचानक हुए हादसेे के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed