{"_id":"665b8b0d3f867ad1d8026767","slug":"ac-of-gorakhpur-yesvantpur-express-fails-passengers-create-ruckus-jhansi-news-c-360-1-jh11006-105831-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस का एसी फेल, यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस का एसी फेल, यात्रियों ने किया हंगामा
Sun, 02 Jun 2024 02:26 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 02 Jun 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
रेल अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा, ट्रेन आगे बढ़ते ही यात्रियों ने की चेन पुलिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। गोरखपुर से यशवंतपुर जा रही गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस के ए-1 कोच का एसी शनिवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन के पास फेल हो गया। ट्रेन में मौजूद स्टाफ से शिकायत के बाद भी जब एसी ठीक न हुआ तो यात्रियों ने हंगामा कर दिया। रेलवे स्टाफ ने यात्रियों को समझा बुझाकर जैसे-तैसे ट्रेन झांसी तक पहुंचाई। यहां रेल अधिकारी और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कोच में एक ओर का एसी ठीक कर ट्रेन को आगे बढ़ाया, लेकिन यात्रियों ने प्लेटफाॅर्म पर ही चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। इसके बाद आरपीएफ ने यात्रियों को समझाया, तब जाकर ट्रेन आगे बढ़ाई जा सकी।
ट्रेन संख्या 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस शनिवार दोपहर डेढ़ बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन से झांसी के लिए रवाना हुई। कानपुर स्टेशन से निकलते ही ट्रेन के कोच ए-1 के एक तरफ के एसी ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद यात्रियों ने ऑनबोर्ड टीटीई और कोच सहायक से एसी ठीक करने की मांग की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी चलती ट्रेन का एसी ठीक नहीं किया जा सका।
इसके चलते गर्मी से परेशान यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। ऑनबोर्ड स्टाफ ने झांसी कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए मामले से अवगत कराया। शाम पांच बजे ट्रेन झांसी पहुंची तो यहां कैरिज एंड वैगन मरम्मत विभाग के स्टाफ ने कोच का एसी ठीक किया। लेकिन केवल कोच में एक ओर का एसी ही ठीक हो सका।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों ने एसी ठीक करने के बाद ट्रेन को आगे बढ़ा दिया । लेकिन जैसे ही ट्रेन चली तो यात्रियों ने चेन पुलिंग कर रोक दी। इसके बाद आरपीएफ और रेल अधिकारियों ने यात्रियों को समझाते हुए ट्रेन के चलने पर एसी के काम करने का भरोसा दिलाया। तब कहीं जाकर यात्री शांत हुए और ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ए-2 कोच का एसी कम कूलिंग कर रहा था, लेकिन बाद में ठीक कर दिया गया।