फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ac not availble in isolationn ward

वार्ड में एसी नहीं, वेंटिलेटर में आ सकती दिक्कत

Mon, 20 Apr 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
ac not availble in isolationn ward
ac not availble in isolationn ward
झांसी। जिले में तेज गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है। ऐसे में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में एसी न होने से वेंटिलेटर, मॉनीटर आदि मशीनों में समस्या आ सकती है। ऐसे में स्टाफ ने चार एसी और छह फ्रिज उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के आईसीयू, सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में बने आइसोलेशन वार्ड और कोरोना ओपीडी के लिए एसी की मांग आई है। इसके अलावा ब्लॉक के दवा काउंटर के लिए फ्रिज की मांग की गई है। कहा गया है कि कुछ दवाओं और इंजेक्शन को ठंडक में रखना जरूरी होता है। अभी इनको अलमारी में रखा जा रहा है। ऐसे में यह खराब हो सकती हैं। वहीं, कोरोना सैंपल के लिए जरूरी वायरल ट्रांसपोर्ट मीडिया को भी फ्रिज में रखना जरूरी होती है। स्टाफ ने लगभग एक सप्ताह पहले चार एसी और छह फ्रिज खरीदने की मांग की थी, जिसको अब तक अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed