फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   AC is running out of power in summer... Compressor is blowing, giving less cooling.

Jhansi News: गर्मी में निकल रहा एसी का दम... फुंक रहे कंप्रेशर, ठंडक दे रहे कम

Sat, 18 May 2024 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
AC is running out of power in summer... Compressor is blowing, giving less cooling.
फोटो
विज्ञापन

इंजीनियर बोले, तापमान का दबाव बढ़ने से आ रही समस्या
बसु जैन
झांसी। गर्मी में राहत देने वाले एसी (एयर कंडीशनर) भी लगातार बढ़ते तापमान के आगे जवाब दे रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही एसी के कंप्रेशर फुंक रहे हैं। महानगर में संचालित हर एसी रिपेयरिंग सेंटर पर औसतन 30 से ज्यादा कंप्रेशर मरम्मत के लिए पहुंच रहे हैं। इंजीनियरों का कहना है कि गर्मी के चलते कूलिंग का दबाव बढ़ने से कंप्रेशर में यह समस्या आ रही है। वहीं इंजीनियरों ने एसी को सामान्य तापमान पर चलाने की बात कही है।
महानगर में करीब सवा लाख घरों में से 40 हजार घरों में एसी लगे हुए हैं। एसी की ठंडक के जरिये लोग गर्मी से राहत पाते हैं। गर्मियों में लगातार एसी चलने से बिजली की खपत भी बढ़ जाती है। इन दिनों महानगर में तापमान 45 डिग्री से ज्यादा पहुंच गया है। ऐसे में एसी पर लोड भी बढ़ गया है। इसके चलते कूलिंग और गैस का दबाव बढ़ने से एसी के कंप्रेशर फुंक रहे हैं। एसी इंजीनियर शिवा कनौजिया बताते हैं कि एसी में लगे कंप्रेशर के जरिये बाहर की गर्म हवा को ठंडा किया जाता है। महानगर में स्पिलिट एसी की आउटडोर यूनिट अधिकांश घरों और दुकानों में खुले में लगी होती है। सीधी धूप पड़ने से भी कंप्रेशर खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन

-----------
फोटो
इसलिए फटता है कंप्रेशर
महानगर के सीपरी बाजार में बुधवार को चार मंजिला डिपार्टमेंटल स्टोर समेत 13 दुकानों में भीषण आग लग गई थी। यहां आग लगने का पहला कारण एसी का कंप्रेशर फटना था। एसी इंजीनियर मनीष श्रीवास्तव बताते हैं कि एसी का कंप्रेशर कभी-कभी शाॅर्ट सर्किट से फट जाता है। इसके अलावा गर्मी में तापमान बढ़ने पर एसी हीट होते हैं। तापमान दबाव बढ़ने पर गैस लीक होती है और कंप्रेशर फट सकता है। इंजीनियर अनिल बुंदेला ने बताया कि गर्मी में जरूरी होता है कि कंप्रेशर पर कूलिंग का कम प्रेशर पड़े। साथ ही कूलिंग कॉइल में जमा धूल और गंदगी को साफ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
यह भी रखें ध्यान
- एसी चलाते समय वोल्टेज ठीक होने चाहिएं।
- एसी की आउटडोर यूनिट पर सीधी धूप नहीं पड़नी चाहिए। इसको टिनशेड में लगाएं।
- सामान्यत: एसी को 24-26 डिग्री सेल्सियस तापमान पर चलाया जाए। तापमान कम करने पर कंप्रेशर पर कूलिंग का दबाव बढ़ता है। साथ ही बिजली की खपत भी अधिक होती है।

- सर्दियों में एसी बंद रहते हैं। ऐसे में गर्मियों में एसी चलाने से पहले उसकी सफाई और सर्विस जरूर कराई जाए। धूल भरने से एसी खराब होने का खतरा होता है।
- साल में दो बार एसी की सर्विस जरूर कराई जाए।
- एसी को लगातार न चलाएं। चार घंटे के अंतराल पर 20 मिनट के लिए उसे बंद कर दें।
- एसी के साथ सीलिंग फैन जरूर चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed