{"_id":"6806aa3bcefe8ebc65056a61","slug":"ac-coach-only-in-name-passengers-are-getting-troubled-by-heat-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-538645-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सिर्फ नाम का एसी कोच, गर्मी से परेशान हो रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सिर्फ नाम का एसी कोच, गर्मी से परेशान हो रहे यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। स्पेशल ट्रेन के नाम पर रेलवे यात्रियों के साथ छलावा कर रहा है। इनका किराया भी आम ट्रेनों से अलग है। ऊपर से कोच के अंदर कई सुविधाएं नहीं मिल रही है। इस संबंध में एक यात्री ने डीआरएम को ट्वीट कर बताया कि एसी बोगी का एसी काम नहीं कर रहा है। वहीं, किसी यात्री ने ट्रेन में मदिरा पान की शिकायत की।
भीषण गर्मी में अधिकांश यात्री एसी में यात्रा कर रहे हैं। लेकिन, ट्रेनों में एसी न काम करने की शिकायतें आ रहीं हैं। ट्रेन क्रमांक 04138 में यात्रा कर रहे यात्री रजनीश सिंह ने बताया कि वह बरौनी से ग्वालियर के लिए स्पेशल ट्रेन के एसी कोच में सवार हैं तथा उनका एसी कोच काम नहीं कर रहा है। इतना ही नहीं बोगी में यात्रियों को दी जाने वाली सुविधा के नाम पर कुछ भी ट्रेन के अंदर नहीं है। उन्होंने बताया कि बोगी बंद होने के कारण उसमें सवार यात्रियों का दम घुट रहा है और तो और ऐसी गर्मी में एसी बोगी के अंदर सभी पसीना-पसीना हो गए हैं।
विज्ञापन
इधर, ट्रेन क्रमांक 20808 हिराकुंड एक्सप्रेस के यात्री ने टॉयलेट में पानी न आने व ट्रेन क्रमांक 12615 जीटी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-5 में ऊपर वाली बर्थ पर दो लोगों के मदिरा पान की शिकायत की। वहीं गौरव भदौरिया ने एक्स पर पोस्ट किया कि छतरपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर शौचालय पर मूत्रालय का इस्तेमाल करने के एवज में पांच रुपये वसूल किए जा रहे हैं। रजनीश सिंह ने ट्रेन में चार्जिंग प्वाइंट काम न करने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन