फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Abhyudaya: Candidates will be able to study in outlying districts as well.

अभ्युदय : बाहरी जिलों में भी पढ़ सकेंगे अभ्यर्थी

Tue, 07 Jul 2026 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Abhyudaya: Candidates will be able to study in outlying districts as well.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। प्रदेश सरकार की ओर से संचालित अभ्युदय कोचिंग में अध्ययनरत अभ्यर्थियों को बाहरी जनपदों में भी पढ़ाई का मौका मिलेगा। उन्हें वहां निशुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए आयोजित की गई परीक्षा में 140 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
प्रदेश के सभी जिलों में अभ्युदय कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। सामाजिक न्याय विभाग की ओर से संचालित इस कोचिंग में झांसी में आवासीय सुविधा नहीं है। लेकिन, प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, हापुड़, गाजियाबाद समेत अन्य महानगरों में छात्रावास की व्यवस्था है। इस सुविधा का लाभ झांसी के अभ्यर्थियों को भी मिलेगा। इसके लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें 140 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अभ्युदय कोचिंग के समन्वयक सतीश चंद्र पांडे ने बताया कि परीक्षा में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को बाहरी जनपदों में आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। रहने के साथ उनके खाने का इंतजाम भी किया जाएगा। शहर का चयन अभ्यर्थी खुद कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed