फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Abhinav, Samik, Ahal, Arshika and Saumya top in badminton

Jhansi News: बैडमिंटन में अभिनव, समिक, अहल, अर्शिका व सौम्या अव्वल

Tue, 02 Sep 2025 12:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Abhinav, Samik, Ahal, Arshika and Saumya top in badminton
ललितपुर। मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता जमील सर एकेडमी में हुई। फाइनल बालक वर्ग में अभिनव व समिक और बालिका वर्ग में अहल, अर्शिका व सौम्या अव्वल रहीं। विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

29 अगस्त से शुरू हुई तीन दिवसीय प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल मैच हुए। सब जूनियर बालिका वर्ग में सौम्या राठौर विजेता व अद्विका श्रीवास उपविजेता व संस्कृति तिवारी तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर बालिका वर्ग में अर्शिका खान विजेता व इलमा खान उपविजेता रहीं और श्रेया अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर बालिका वर्ग में अहल विजेता व आंशी चौरसिया उपविजेता रहीं, जबकि प्रांजल सोनी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग में अभिनव वर्मा विजेता व शान उल्लाह उपविजेता रहे और तीसरा स्थान आराध्य अग्रवाल ने पाया। सब जूनियर बालक वर्ग में समिक विजेता, अरनब उप विजेता व अयांश ने तीसरा स्थान पाया। समापन पर मुख्य अतिथि नवीन गल्ला मंडी के अध्यक्ष जयकुमार जैन ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। एकेडमी के संचालक मोहम्मद जमील ने कहा कि खेल में पराजित होने वालों को निराश नहीं होना चाहिए। इस दौरान सेवानिवृत्त पेंशनर मगन बाबू, करीम असर ललितपुरी, जहीर ललितपुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed