फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Aazadi festival celebration reached jhansi bullet rani

आजादी का जश्न मनाने निकलीं बुलेट रानी

Fri, 13 Aug 2021 11:25 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Aazadi festival celebration reached jhansi bullet rani
झांसी। आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए बुलेट रानी राजलक्ष्मी मंदा शुक्रवार को झांसी पहुंचीं। आठ अगस्त को मदुरई से शुरू की गई उनकी राष्ट्रीय एकता यात्रा का यहां स्वागत किया गया। इस मौके पर डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने यात्रा को तिरंगा दिखाकर आगे के लिए रवाना किया। यात्रा का 19 अगस्त को मनाली के अटल टनल पर समापन किया जाएगा।
विज्ञापन

राजलक्ष्मी मंदा ने अब तक तमाम राज्यों का भ्रमण करते हुए 71 हजार किलोमीटर की यात्रा की है। इस बार उन्होंने आजादी के पर्व को त्योहार के तौर पर मनाने के लिए लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। अपनी बुलेट बाइक से यात्रा करने के लिए मशहूर बुलेट रानी राजलक्ष्मी मंदा ने बताया कि 75वें स्वतंत्रता दिवस को त्योहार के रूप में मनाने के लिए देश के हर नागरिक को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की महिलाओं में सब कुछ करने का जज्बा है। महिलाओं को जागरूक करने के लिए उन्होंने बुलेट को चुना है। उनकी राष्ट्रीय एकता यात्रा आठ अगस्त को मदुरई से शुरू हुई है और देश के 12 राज्यों में होते हुए इसका समापन मनाली में अटल टनल पर किया जाएगा। झांसी पहुंचने पर यात्रा का रॉयल इनफील्ड शोरूम पर पीयूष रावत ने स्वागत किया। इसके बाद यात्रा इलाइट चौराहे पर पहुंची। जहां भाजपा जिला महामंत्री अमित साहू, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष आशीष उपाध्याय, परन शर्मा, सचिन साहू ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद डीआईजी कार्यालय से डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने यात्रा को तिरंगा दिखाकर आगरा के लिए रवाना किया। साथ ही राजलक्ष्मी मंदा और उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर निखिल संगपाल, ऋषभ राजपूत, विनय प्रताप, विंसी सविता, राघव, डॉ. नीति शास्त्री, पूर्व पालिकाध्यक्ष धन्नूलाल गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम
चेन्नई की रहने वाली राजलक्ष्मी मंदा का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। वे कमर में बेल्ट बांधकर लोडर ट्रक खींचने का अद्भुत कारनामा कर चुकी हैं। इसके साथ ही पिछले दिनों रामेश्वरम से रामरथ यात्रा शुरू की थी। जिसके तहत पीतल से बना 501 किलो का घंटा अयोध्या रामजन्म भूमि को समर्पित किया गया। राजलक्ष्मी मंदा ने 2019 में ऑल इंडिया बुलेट रैली भी निकाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी भाषा के प्रोत्साहन की अपील की
झांसी पहुंची राजलक्ष्मी मंदा ने अमर उजाला के हिंदी हैं हम अभियान को लेकर भी लोगों को जागरूक किया। उन्होंने मातृभाषा हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करने की सभी से अपील की। उन्होंने बताया कि हिंदी को आगे बढ़ाने के लिए सबको मिलकर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed