फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Aayodhya Ram mandir nirmad silver stone sindi group

अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए सिंधी समाज ने भेजी चांदी की ईंट

Tue, 13 Oct 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Aayodhya Ram mandir nirmad silver stone sindi  group
आयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये भेजी गई चांदी की शिला।
झांसी। अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर के निर्माण में देश-विदेश का सिंधी समाज चांदी की 200 ईंटें दे रहा है। इसी के तहत झांसी के सिंधी समाज ने भी चांदी की एक ईंट के लिए धनराशि भेजी है। यह सभी ईंटें दीपावली के आसपास सूबे के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को प्रदान की जाएंगी। मंदिर की एक दीवार इन ईंटों से तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

विश्व सिंधी सेवा संगम एवं पुणे की सुहिना सिंधी संस्था के तत्वावधान में देश-विदेशों में बसे सिंधी समाज के लोग चांदी की 200 ईंटे तैयार करवा रहा है। उत्तर प्रदेश महिला विंग की अध्यक्षा कंचन आहूजा के अनुसार मुख्यमंत्री योगी को चांदी की यह ईंटें अयोध्या या लखनऊ में दी जाएंगी। इसके लिए तिथि निर्धारित होगी। उनके अनुसार प्रत्येक चांदी की ईंट पर सिंधी समाज के वरुण देवता का चित्र अंकित होगा। इन सभी ईंटों से मंदिर में एक दीवार बनाई जाएगी। ताकि भविष्य में आने वाली पीढ़ी यह जान सके कि श्रीराम मंदिर के निर्माण में उनके समाज का क्या योगदान रहा है। झांसी से भी चांदी की ईंट के लिए 65 हजार की धनराशि भेज दी गई है। झांसी की आशा करनानी, भावना सहजवानी, वसुधा प्रेमानी ने भी सभी रामभक्तों से अपील की है, कि वह चांदी की ईंट निर्माण में आर्थिक सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed