फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Aasha and aanganvadi worker corona test

अभियान से पहले आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हो कोरोना टेस्ट

Thu, 01 Oct 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Aasha and aanganvadi worker corona test
झांसी। इन दिनों आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के दौरान घर-घर जाकर एक से लेकर 19 साल तक के किशोर-किशोरियों को पेट के कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजॉल खिला रही हैं। ऐसे में जनपद स्तरीय अंतर र्िवभागीय समन्वय बैठक में सीडीओ शैलेश कुमार ने सभी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कोविड टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बैठक में बीएसए से आग्रह किया कि गांव में रहने वाले सभी अध्यापकों को आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाने के लिए निर्देशित किया जाए। सीडीओ ने निर्देशित किया कि 7,78,768 लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत बच्चों को गोली खिलाने का प्रयास किया जाए, क्योंकि यह कार्यक्रम कंटेनमेंट जोन में नहीं चलाया जाना है। डीपीआरओ को निर्देश दिए कि हर गांव में दवा खिलाने के लिए प्रधानों के माध्यम से डुगडुगी पिटवाई जाए। सीडीपीओ, मुख्य सेविका, शिक्षा अधिकारियों, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक एवं ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस प्रबंधक को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान ज्यादा से ज्यादा भ्रमण करें। बैठक में एसीएमओ डॉ. एसके कुलश्रेष्ठ, नोडल अधिकारी डॉ. राजकिशोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed