फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Aarushi Garg joins state badminton team

Jhansi News: प्रदेश की बैडमिंटन टीम में शामिल हुई आरुषि गर्ग

Thu, 08 Aug 2024 06:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Aarushi Garg joins state badminton team
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। गोरखपुर में एक से तीन अगस्त तक आयोजित की गई स्टेट आईसीएसई स्कूल गेम्स में झांसी की 12 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी आरुषि गर्ग ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की टीम में स्थान हासिल किया है। प्रदेश की टीम 16 से 18 अगस्त तक बंगलुरू में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।

कारगुंआ स्थित सालासर सिटी निवासी आशीष गर्ग की 12 वर्षीय पुत्री आरुषि सेंट फ्रांसिस इंटर काॅलेज में कक्षा छह की छात्रा है। इसके साथ ही वह वत्स बैडमिंटन अकादमी में कोच मोहम्मद रिजवान से बैडमिंटन का प्रशिक्षण ले रही है। एक साल के कड़े अभ्यास में ही उन्होंने स्टेट आईसीएसई स्कूल गेम्स में प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश की टीम में स्थान हासिल किया है। स्कूल गेम्स प्रतियोगिता में प्रदेश के कई शहरों के 65 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन किया था। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर उनको प्रदेश की टीम में शामिल किया गया है। प्रदेश की टीम शामिल होने पर उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed