फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   aadhunik manav ke aadars prinidhi he swami vivekanand

आधुनिक मानव के आदर्श प्रतिनिधि हैं स्वामी विवेकानंद

Sun, 13 Jan 2019 02:18 AM IST
देवेंद्र कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sun, 13 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
aadhunik manav ke aadars prinidhi he swami vivekanand
स्वामी विवेकानंद झांसी - फोटो : amar ujala, jhansi news
स्वामी विवेकानंद की जयंती शनिवार को महानगर में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में वक्ताओं ने उनको युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया। उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।  
विज्ञापन


बुंदेलखंड कॉलेज में युवा ब्राह्मण महासंघ एवं बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि एमएलसी रमा निरंजन ने कहा कि विवेकानंद वेद और वेदांत के अक्षरश: प्रतिपालक थे। वह संकल्प शांति को बड़ा मानते थे। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री प्रदीप जैन ने कहा कि उन्होंने अपना चिंतन विश्व के पटल पर रखा वास्तव में वह प्रेरणास्रोत हैं। पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास ने कहा कि उन्होंने युवा शक्ति को गौरवान्वित किया। इस अवसर पर अखिलेश पांडे, बाबूलाल जारौलिया, महेश उपाध्याय, गंगापाल, राजकुमार, नीति शास्त्री, मोनू महाराज, दिनेश भार्गव, रवीश त्रिपाठी मौजूद रहे। पैरा मेडिकल कॉलेज में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयदेव पुरोहित ने कहा कि वह आधुनिक मानव के आदर्श प्रतिनिधि हैं। विद्यार्थी परिषद के इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रांत सह कार्यवाह अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि वह एक संन्यासी थे, जिसने दुनिया को बतलाया धरती पर एक देश भारत है। डा. राकेश गुप्ता ने कहा कि छात्र कल का नहीं आज का नागरिक है। इस मौके पर छवि उपाध्याय, अंजू गुप्ता, रसकेंद्र गौतम, ओमराज पटेल उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रियांशु पटैरिया, संयोजक विवेक दीवान, अंकित दीक्षित, विकास सोनी, विजय यादव ने विचार व्यक्त किए। भाजपा किसान मोर्चा के कार्यक्रम में छत्रपाल सिंह राजपूत, लाखन सिंह ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में निदेशक शिक्षा डा. अनिल गुप्ता ने हिंदू धर्म की व्यापकता एवं शून्य से अनंत तक के अद्भुत जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। पूर्व अपर आयुक्त राजेश्वर दयाल ने वर्तमान में घटित चुनौतियों को छात्रों से साझा किया। संचालन डा. प्रभात तिवारी ने किया। श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर स्थित महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में प्रबंधक पवन कुमार ओझा, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ओझा ने विचार व्यक्त किए।

इधर, वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर में समन्वयक डा. मुन्ना तिवारी, डा. एसके राय, डा. जितेंद्र प्रताप, डा. एलसी साहू, आर्य कन्या स्नाकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजन इकाई के कार्यक्रम में छात्रा माधवी, नैंसी, प्रियांशी, गरिमा, शिवानी, बुंदेलखंड महाविद्यालय में डा. नीति शास्त्री, डा. नूतन अग्रवाल, डा. अरविंद अग्रवाल, डा. डीपी गुप्ता, जनसत्ता दल के कार्यक्रम में डा. मधुपाल सिंह, प्रदीप रायकवार, साकेंद्र सिंह, हरिकिशन महाविद्यालय में तरुण खत्री, प्रियांशु शुक्ला, दीनदयाल नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में डा. जितेंद्र तिवारी, प्रबंधक जयसिंह सेंगर, आचार्य प्रभाकर त्रिपाठी, ग्रामीण खेल क्लब ग्वालटोली हंसारी के कार्यक्रम में मनमोहन गेड़ा, सूरज सिंह, हरविंद कुमार, प्राथमिक विद्यालय खिरकन में प्रधानाचार्य अब्दुल नोमान, आरिफ सलीम, राजेंद्र निरंजन, किरण यादव ने विचार व्यक्त किए।

इसीतरह, कायस्थ सेवा समिति के कार्यक्रम में सतीश चंद्र श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, भानू प्रताप वर्मा, एके खरे, अनुराग श्रीवास्तव, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यक्रम में हरी वल्लभ खरे, सुशीला श्रीवास्तव, संजय सक्सेना, उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के कार्यक्रम में मुख्य तकनीकी अधिकारी डा. वीके कुक्कुट, रहीश सिद्दीकी, रामस्वरूप भारती, रामऔतार सिंह, लाल सिंह यादव ने विचार व्यक्त किए। जेसीआई झांसी मनस्विनी ने सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें 300 छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर अध्यक्ष रजनी गुप्ता, प्रधानाचार्य कल्पना सिंह, कमलेश सोनी, अपर्णा द्विवेदी, गीता गुप्ता, राधा अग्रवाल, रीना अग्रवाल, ऊषा सेन मौजूद रहीं।


इधर, चिरगांव स्थित राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त महाविद्यालय में मुख्य वक्ता प्राध्यापक डा. अशोक मुस्तरिया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में ‘मेरे अमेरिकी भाइयों और बहनों’ के साथ जब अपने उद्बोधन की शुरूआत की तो सभागार कई मिनटों तक तालियों से गूंजता रहा। अध्यक्षता डा. सुनील भटनागर ने की। कार्यक्रम का संचालन आशीष तिवारी और संजय गौतम ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed