फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Aadar card not made in city office

सिटी पोस्ट ऑफिस में दस दिन से नही बन रहे आधार कार्ड

Sun, 20 Dec 2020 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Aadar card not made in city office
झांसी। शहर के मानिक चौक स्थित सिटी पोस्ट ऑफिस में पिछले दस दिन से आधार संबंधी कार्य ठप्प पड़ा हुआ है। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आधार कार्ड नही बनने की पीछे स्टाफ की कमी बताई जा रही है। इसके लिए डाकघर में बोर्ड पर भी अंकित कर दिया गया है।
विज्ञापन

विभाग द्वारा शहर के सदर बाजार स्थित प्रधान डाकघर, सिटी पोस्ट ऑफिस बड़ा गांव , बरुआसागर, बीएचइएल, चिरगांव, मेडिकल कॉलेज, सीपरी बाजार, कचहरी चौराहा व प्रेमनगर स्थित मंडल के 42 डाकघरों को आधार कार्ड बनाने का जिम्मा सौंपा गया है। इसके लिए विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। लेकिन मानिक चौक स्थित सिटी पोस्ट ऑफिस पिछले दस दिन से आधार संबंधी कार्य नही किया जा रहा है। जिसका खमियाजा डाकघर में आधार संबंधी कार्य कराने के लिए आने वालों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में सहायक अधीक्षक बीपी सिंह ने बताया कि कुछ डाक कर्मी छुट्टी पर चले गए हैं। जिसके चलते आधार कार्ड संबंधी कार्य नही हो सका है। सोमवार से व्यवस्था को सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन से आधार कार्ड में संशोधन के लिए डाकघर के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन आधार कार्ड का काम नही किया जा रहा है।
अनिल
आधार कार्ड में संशोधन के लिए सिटी पोस्ट ऑफिस आए हैं। लेकिन यहां पर बोर्ड लगा हुआ की आधार कार्ड नही बनाए जा रहे है।
शगुफ्ता
छोटे भाई का आधार कार्ड मेें सरनेम गलत हो गया है। चार दिन से डाकघर के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन आधार का काम पूरी तरह से बंद है।
संजय
बेटे के आधार कार्ड में उम्र को ठीक कराना है। कई दिन से डाकघर आ रहे हैं। लेकिन आधार कार्ड का काम नही हो रहा है। कर्मचारी भी ठीक जवाब नही दे रहे हैं।
रेखा कौशल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed