फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Depressed man committed suicide as he could not return money to the lender due to lockdown

झांसी: लॉकडाउन के कारण नहीं चुका पाया कर्ज, सूदखोर की धमकी से परेशान युवक ने खाया जहर

Thu, 18 Jun 2020 03:24 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
Depressed man committed suicide as he could not return money to the lender due to lockdown
आदिल खान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के दौरान सूदखोर का कर्ज न चुकाने के कारण धमकी से परेशान होकर झांसी के थाना सीपरी बाजार इलाके में रहने वाले युवक ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक ने एक सूदखोर से दस हजार रुपये का कर्ज लिया था। परिजनों का आरोप है कि उसी कर्ज के बदले में सूदखोर द्वारा पचास हजार रुपये मांगे जा रहे थे।
विज्ञापन


न्यू पाल कॉलोनी निवासी समद खान का बेटा आदिल खान (23) ट्रक पर क्लीनरी करता था। उन्होंने बताया कि इलाके के एक सूदखोर से आदिल ने मार्च में 10 हजार रुपये उधार लिए थे। इसी बीच मार्च में लॉकडाउन लग जाने के बाद वह काम पर नहीं जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण से वह समय से पैसे नहीं चुका पाया। ब्याज बढ़ाकर सूदखोर 10 हजार के एवज में पचास हजार रुपये मांगने लगा। आदिल द्वारा पैसे न देने पर उसे धमकाया जाने लगा। आरोप है कि मंगलवार को भी सूदखोर ने मोहल्ले में आकर उसे धमकाया। 

इससे परेशान होकर आदिल ने पड़ोस के एक प्लॉट के पास पहुंचकर जहर खा लिया। जिस समय उसने जहर खाया। उसी समय मोहल्ले के लोगों ने उसे उल्टी करते देख लिया। परिजनों को पता चलते ही वे मौके पर पहुंच गए और उसे उपचार के लिए लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

यहां उपचार के दौरान रात में ही आदिल की मौत हो गई। आदिल के भाई फैलान का आरोप है कि सूदखोर लेनदेन को लेकर उसे परेशान कर रहा था। इससे परेशान होकर उसने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 


इस संबंध में सीपरी बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि मामले में परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed