फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A youth committed suicide due to mental stress in Jhansi

Jhansi: मानसिक तौर पर परेशान था युवक, रातभर तलाशते रहे परिजन; रेल पटरी के पास मिला शव

Wed, 06 Nov 2024 12:24 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 06 Nov 2024 12:24 PM IST
सार

बुधवार सुबह ग्वालियर रोड पर अल्पाइन स्कूल के पास रेल पटरी पर युवक का शव बरामद हुआ। युवक मानसिक तौर पर परेशान रहता था। बताया जा रहा है कि उसने ट्रेन के आगे कूदकर मौत को गले लगा लिया।

विज्ञापन
A youth committed suicide due to mental stress in Jhansi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

मानसिक तनाव में आकर कारोबारी पुत्र ने देर-रात ग्वालियर रोड पर ट्रेन से कटकर जान दे दी। बुधवार सुबह रेल पटरी के पास उसका शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी बदहवास हाल में जा पहुंचे।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। दतिया गेट बाहर निवासी बृजेंद्र साहू की कोतवाली के पास दुकान है। उनका इकलौता बेटा अभिषेक साहू (20) उनके साथ कामकाज में हाथ बंटता था। 
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक मंगलवार रात करीब आठ बजे वह घर से कुछ बताए ही चला गया। देर-रात तक उसके न लौटने पर उन लोगों ने मोबाइल पर कॉल किया लेकिन फोन स्विच ऑफ था। परिजन रात भर उसे तलाशते रहे। बुधवार सुबह ग्वालियर रोड पर अल्पाइन स्कूल के पास रेल पटरी पर शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्वालियर रोड पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह भी सूचना पर जा पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक अभिषेक कुछ महीने से मानसिक तौर पर परेशान था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed