{"_id":"6ad3d232d21dc5f2ab0d2c94","slug":"a-young-woman-took-her-own-life-by-consuming-poison-just-days-before-her-engagement-jhansi-news-c-11-jhs1019-900270-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सगाई से चंद दिन पहले युवती ने जहर निगलकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सगाई से चंद दिन पहले युवती ने जहर निगलकर दी जान
विज्ञापन
झांसी। निवाड़ी (मप्र) के टेहरका निवासी मोहिनी (18) ने जहर निगलकर जान दे दी। उसकी नवरात्र में ही सगाई होनी थी। सगाई से पहले ही उसने जहर निगल लिया। चार दिनों से वह मेडिकल अस्पताल में भर्ती थी। शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हालांकि, परिजन उसके सुसाइड किए जाने की वजह पुलिस को नहीं बता सके। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
टेहरका निवासी भगवानदास परिवार के साथ गांव में रहकर खेती किसानी करते हैं। परिवार में छोटी बेटी मोहिनी की उन्होंने शादी कर दी थी। नवरात्र के दौरान ही सगाई का कार्यक्रम भी तय हो गया था। परिवार के लोग इसकी तैयारियों में जुटे थे। परिजनों के मुताबिक 13 अक्तूबर को मोहिनी घर में अकेली थी, उसी दौरान उसने अपने कमरे में जाकर जहर निगल लिया। परिजनों के पहुंचने पर वह अचेत हाल में मिली। परिजन उसे लेकर निवाड़ी के प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां उसकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया। रात में ही परिजन उसे लेकर यहां आ गए। यहां डॉक्टरों ने उसके जहर निगलने की पुष्टि की। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया गया। शनिवार को हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट निवाड़ी पुलिस को भेजी जाएगी। स्थानीय पुलिस अब आगे की कार्रवाई करेगी।