फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A young man who went on a picnic with his friends drowned in Dongri Dam.

Jhansi News: दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक डोंगरी बांध में डूबा

Tue, 14 Jul 2026 02:21 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 14 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
A young man who went on a picnic with his friends drowned in Dongri Dam.
झांसी। प्रेमनगर के महावीरन मोहल्ला निवासी तीन दोस्तों पिकनिक मनाने के लिए बबीना स्थित डोंगरी बांध गए थे। यहां नहाने के दौरान अशोक वर्मा (40) पुत्र जमुना प्रसाद गहरे पानी में समा गया। उसे डूबता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाया लेकिन, आसपास कोई नहीं था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पहुंची पुलिस ने भी उसे काफी देर तलाशा लेकिन, देर-शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। अंधेरा हो जाने की वजह से पुलिस को बचाव कार्य बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

महावीरन मोहल्ला निवासी अशोक प्राइवेट काम करता है। सोमवार को यहां पिकनिक मनाने के लिए वह पड़ोस में रहने वाले राम कुमार (41) पुत्र गोपाल दास, सुनील कुमार (42) पुत्र रामसेवक के साथ कार से वहां जाने के लिए निकला था। तीनों दोस्त शाम करीब छह बजे बल्लमपुर से होते हुए गुढ़ा गांव के रास्ते वहां पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद तीनों बांध के गेट के पास नहा रहे थे। पुलिस के मुताबिक नहाने के दौरान अशोक गहरे पानी की ओर चला गया। जब तक रामकुमार और सुनील कुछ समय पाते वह गहरे पानी में समा गया। दोनों बाहर निकल आए। उन लोगों ने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी। थोड़ी ही देर में वहां पुलिस जा पहुंची। बबीना थाने से उपनिरीक्षक हिमांशु श्रीवास्तव भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस टीम ने उसकी तलाश शुरू कराई लेकिन, काफी देर तक तलाशने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed