फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A young man who came on his girlfriend's call was beaten to death

Jhansi News: प्रेमिका के बुलावे पर आए युवक की पीट-पीटकर हत्या

Sun, 24 Aug 2025 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
A young man who came on his girlfriend's call was beaten to death
फाइल फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो


झांसी। प्रेमिका के बुलावे पर मिलने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। प्रेमिका ही युवक को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची थी। शुक्रवार आधी रात को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के परिजनों ने प्रेमिका के बेटे पर पैसों के लेनदेन के विवाद मेंं हत्या का आरोप लगाया। युवक की मौत के बाद से प्रेमिका अपने परिजन के साथ लापता हो गई। पुलिस उसे तलाश रही है। पुलिस युवक का कॉल डिटेल्स भी खंगालने में जुटी है।

थाना सीपरी बाजार के लहर एंक्लेव निवासी महिपाल अहिरवार (37) पुत्र रामप्यारे मूल रूप से दतिया के उनाव बालाजी थाना के गुर्जरा गांव का रहने वाला था। पत्नी मुखी एवं तीन बच्चे गांव में रहते हैं। महिपाल कभी-कभी गांव जाता था। उसके परिजनों के मुताबिक तीन साल पहले 32 वर्षीय महिला से महिपाल की मुलाकात हुई। दोनों के बीच प्रेम हो गया। महिपाल अक्सर उसके घर आने-जाने लगा। प्रेमिका का एक बेटा है। महिपाल उन दोनों पर अपनी कमाई खर्च करने लगा। दोनों ने मिलकर उससे करीब 1.50 लाख रुपए कर्ज भी लिया। कुछ दिन पहले पैसों की जरूरत पड़ने पर महिपाल ने प्रेमिका से पैसे वापस मांगे। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। बृहस्पतिवार को प्रेमिका ने महिपाल को फोन करके पैसे देने के लिए रेलवे स्टेशन के पास बुलाया।
विज्ञापन




परिजनों का आरोप है प्रेमिका के बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर महिपाल को बुरी तरह पीटा। घायल महिपाल ने अपने भाई बबलू और पत्नी मुखी को घटना के बारे में बताया। देर रात घायल अवस्था में महिपाल को लेकर उसकी प्रेमिका मेडिकल कॉलेज पहुंची। तब तक महिपाल के परिवार के लोग भी पहुंच गए। पत्नी मुखी भी आ गई। शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। महिपाल की मौत के बाद प्रेमिका भाग निकली। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि छानबीन कराई जा रही है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

पोस्टमार्टम में टूटी मिलीं महिपाल की पसलियां


पुलिस ने महिपाल के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर में अंदरूनी चोट के निशान मिले हैंं। उसकी कई पसलियां भी टूटी हुईं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके पिटाई की पुष्टि हुई। उसके शरीर से काफी खून भी बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed