{"_id":"6806a772c0b791d49e08d7d8","slug":"a-young-man-upset-with-his-wifes-infidelity-committed-suicide-by-jumping-into-a-ditch-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-538635-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पत्नी की बेवफाई से दुखी युवक ने खाई में कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पत्नी की बेवफाई से दुखी युवक ने खाई में कूदकर दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पत्नी के घर से भागकर प्रेमी संग शादी रचा लेने से दुखी सीपरी बाजार के नंदनपुरा मोहल्ला निवासी रामगोपाल प्रजापति ने गहरी खाई में कूदकर जान दे दी। परिजन का कहना है कि पिछले दिनों दोनों बच्चों संग उसकी पत्नी लापता हो गई थी। कुछ दिन पहले अपने प्रेमी संग शादी रचा लेने की बात रामगोपाल को मालूम चली। इसके बाद, रामगोपाल खाई में जा कूदा। सोमवार को पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराया।
नंदनपुरा के गली नंबर-सात निवासी रामगोपाल (45) प्राइवेट काम करता था। परिजन का कहना है कि उसकी शादी सीपरी बाजार निवासी निशा से हुई थी। दंपती के दो बेटे हैं। पिछले साल निशा का पड़ोस में रहने वाले युवक से संबंध हो गया। निशा पति से छिपकर उससे मोबाइल पर बात करने लगी। दिसंबर में निशा के कहने पर रामगोपाल ने 11 लाख में अपना घर बेच दिया। वह बैंक में पूरा पैसा जमा करना चाहता था, लेकिन निशा ने तीन लाख रुपये अपने पास रख लिए।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह निशा किसी को बिना बताए लापता हो गई। अपने साथ तीन लाख रुपये नकद और दोनों बच्चों को भी ले गई। रामगोपाल के तलाशने पर भी उसका पता नहीं चला। कुछ दिन पहले निशा के एक युवक से ब्याह रचाने की बात मालूम चली। निशा ने रामगोपाल से बात करने से भी इन्कार कर दिया। निशा के धोखे से रामगोपाल बुरी तरह टूट गया। 19 अप्रैल को वह अपनी बहन क्रांति के घर डेली गांव पहुंचा। भांजी से अपना आखिरी दिन होने की बात कहकर वहां से निकल गया। डेली गांव के पास करीब 150 फीट गहरी खदान में छलांग लगा दी। तब से पुलिस उसे तलाश रही थी। सोमवार को शव उतराने पर रक्सा पुलिस ने उसे बाहर निकाला। परिजन ने रक्सा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन