फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A young man under the influence of alcohol committed suicide by tying a noose around his neck.

Jhansi News: शराब के नशे में युवक ने गले में फंदा कसकर दी जान

Wed, 12 Feb 2025 02:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
A young man under the influence of alcohol committed suicide by tying a noose around his neck.

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। नवाबाद थाना इलाके में शराब के नशे में युवक ने गले में फंदा कसकर जान दे दी। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

मुस्तरा निवासी महेंद्र अहिरवार (40) मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन-यापन करता था। पिता हीरालाल ने बताया कि सोमवार की शाम रोजाना की तरह महेंद्र काम करके घर लौटा। रात में खाना खाने के बाद वह पास के मकान में सोने चला गया। सुबह उसके न आने पर जब परिजन उसे बुलाने पहुंचे तो वह छत के लेंटर के सहारे रस्सी के फंदे पर लटका हुआ था। पिता ने बताया कि उसका किसी को कोई विवाद नहीं हुआ था। घर में भी कोई बात नहीं हुई थी। वह शराब पीने का आदी था। आशंका है कि शराब के नशे में ही उसने आत्मघाती कदम उठाया है। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। उसकी मौत के बाद से पत्नी सरोज का बुरा हाल है। वह पति को याद कर बार-बार बेसुध हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed