{"_id":"670b7c35023ce1f4d70b2504","slug":"a-young-man-troubled-by-domestic-discord-committed-suicide-by-hanging-himself-in-jhansi-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: घरेलू कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: घरेलू कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में पसरा मातम
Sun, 13 Oct 2024 01:26 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 13 Oct 2024 01:26 PM IST
सार
झांसी में चांदगेट बाहर रहने वाले युवक ने घरेलू विवाद के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। जान देने से पहले युवक ने जमकर शराब पी थी। पुलिस ने युवक के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
झांसी में चांदगेट बाहर रहने वाले युवक ने घरेलू विवाद के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। जान देने से पहले युवक ने जमकर शराब पी थी। पुलिस ने युवक के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। युवक की मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है।
विज्ञापन
कोतवाली के चांदगेट बाहर सरकारी स्कूल के पास रहने वाला राहुल वाल्मीकि (26) पुत्र श्रीदास प्राइवेट काम करके जीविकोपार्जन करता था। कुछ साल पहले उसने लव मैरिज की थी। शनिवार को परिवार के सभी लोग प्रतिमा विसर्जन के लिए गए हुए थे। रात करीब नौ बजे परिवार के लोग जब वापस लौटे तब दरवाजा अंदर से बंद था। पत्नी प्रियंका के खिड़की से देखने पर वह फंदे से झूलता दिखा।
विज्ञापन
यह देखकर प्रियंका की चीख निकल गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल शैलेंद्र सिंह के मुताबिक परिजनों ने घरेलू विवाद की बात कही है लेकिन, मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन