{"_id":"6983b197c49ee0ec9308a137","slug":"a-young-man-held-a-road-show-with-55-luxury-cars-with-rao-saheb-written-in-place-of-the-license-plates-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-733851-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: 55 लग्जरी कारों के साथ युवक ने निकाला रोड शो, नंबर प्लेट की जगह लिखा ‘राव साहब’, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: 55 लग्जरी कारों के साथ युवक ने निकाला रोड शो, नंबर प्लेट की जगह लिखा ‘राव साहब’, वीडियो हुआ वायरल
Thu, 05 Feb 2026 02:22 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:22 AM IST
सार
जुलूस करीब 10 किलोमीटर इलाके से गुजरा। युवक ऑडी कार के सन रूफ से बाहर निकलकर वीडियो बनाता रहा। ट्रैफिक नियमों की खूब धज्जियां उड़ाई गईं।
विज्ञापन
काफिला के साथ गाड़ियों के बाहर निकले युवक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंचायत चुनाव की आहट आते ही शक्ति प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है। रक्सा के अमरपुर गांव में एक युवक ने 55 लग्जरी कारों के काफिले के साथ जुलूस निकाला। सबसे आगे चल रही लाल रंग की ऑडी कार पर नंबर प्लेट की जगह ‘राव साहब’ लिखा था। करीब दो घंटे तक चले इस रोड शो का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद भी रक्सा पुलिस इस मामले से अंजान बनी रही।
ट्रैफिक नियमों की उड़ाईं धज्जियां
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अमरपुर गांव का एक युवक आगामी पंचायत चुनाव में प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी में है। मंगलवार को वह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ गाड़ियों का काफिला लेकर निकला। तेज आवाज में डीजे बजाते हुए एक के बाद एक 55 गाड़ियां थीं। जुलूस करीब 10 किलोमीटर इलाके से गुजरा। युवक ऑडी कार के सन रूफ से बाहर निकलकर वीडियो बनाता रहा। अन्य वाहनों में सवार युवक भी दरवाजों पर लटककर वीडियो बना रहे थे। ट्रैफिक नियमों की भी धज्जियां उड़ाई गईं। रक्सा पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। बिना अनुमति के ही इस तरह से जुलूस निकाला गया।