{"_id":"68950500ca2870b7df0438fe","slug":"a-young-man-died-after-getting-hit-by-a-trainhis-body-got-stuck-in-the-wheels-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-614843-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान... पहियों में फंसा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान... पहियों में फंसा शव
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पंचवटी-फिल्टर रोड रेल क्रॉसिंग के बीच बृहस्पतिवार शाम एक व्यक्ति ने बरौनी-ग्वालियर मेल के सामने आकर आत्महत्या कर ली। शव ट्रेन में फंसने पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इससे दोनों रेलवे क्रासिंग पर जाम लग गया। शव बाहर निकालने में करीब 30 मिनट लगने की वजह से ट्रेन जहां की तहां खड़ी रही।
रेलवे के अनुसार कानपुर की तरफ से आ रही बरौनी-ग्वालियर मेल के सामने करीब 45-50 वर्षीय व्यक्ति ने सामने आकर आत्महत्या कर ली। शव ट्रेन के पहियों के बीच में फंस गया, जिस पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर कंट्रोल रूम को सूचना दी। चूंकि ट्रेन पूरी रफ्तार से स्टेशन की तरफ जा रही थी, इसलिए पंचवटी और फिल्टर रोड रेलवे क्रासिंग को बंद कर दिया गया। ट्रेन के जहां के तहां खड़े होने की वजह से दोनों क्रासिंग पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और फंसे शव को बाहर निकालने का प्रयास किया। वहीं, दूसरी तरफ क्रासिंग के बंद होने की वजह से जाम अयोध्यापुरी तक लग गया। हालात देख करीब 20 मिनट के बाद फिल्टर रेलवे क्रासिंग को खुलवाया मगर पंचवटी रेलवे क्रासिंग बंद रही। करीब 30 मिनट बाद पुलिस ने किसी तरह से शव को निकाला। शिनाख्त नहीं होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी राजेश पाल ने बताया अज्ञात व्यक्ति ने बरौनी-ग्वालियर ट्रेन के आकर आत्महत्या की है।
फंदे पर लटकी महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
झांसी। ललितपुर के मडावरा थानांतर्गत गांव सीरोन में एक अगस्त को एक महिला फंदे पर लटक गई। मौके पर पहुंचे परिजन फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज लेकर आए, जहां बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। गांव सीरोन निवासी खुमान ने बताया कि एक अगस्त को वह काम करने गया था। तीनों बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल गए थे। सुबह करीब 10 बजे पत्नी सोमवती (30) खेत पर काम करने गई थी। कुछ देर बाद वह खेत से घर लौटकर आई और फंदे पर लटक गई। इस बीच बच्चे स्कूल से घर आए तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। बच्चों के शोर मचाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजन पहुंच गए। लोगों ने खिड़की के झांककर देखा तो वह फंदे पर लटकी थी। इस पर किसी तरह से दरवाजा खोलकर उसे फंदे से उतारा और स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
खेत पर युवक ने खाया जहर, मौत
झांसी। मोंठ थानांतर्गत गांव गड़ुका में बुधवार की शाम एक युवक ने जहर खा लिया। सूचना पर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए, जहां उसने दम तोड़ दी। गांव निवासी राजेंद्र ने बताया कि उनका 18 वर्षीय पुत्र अनुज शाम को खेत पर गया था। रात करीब आठ बजे उसने झांसी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बड़े भाई विपिन उर्फ उमेश को फोन करके बताया कि उसने जहर खा लिया है और तबीयत बिगड़ गई है। विपिन ने तुरंत अपने बाबा रामदास को सूचना दी। इस पर परिजन खेत पर पहुंचे और उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। सीएचसी से उसे मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।