{"_id":"688143f8876e30222a0a64e3","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-train-while-he-was-in-a-hurry-to-get-off-a-moving-train-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-604196-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: चलती ट्रेन से उतरने की हड़बड़ी में ट्रेन से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: चलती ट्रेन से उतरने की हड़बड़ी में ट्रेन से कटकर युवक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी स्टेशन पर मंगलवार देर-रात ट्रेन की चपेट में आने से दतिया के एरई गांव निवासी मनोज केवट (33) की मौत हो गई। वह अपनी बहन के घर जा रहा था। झांसी स्टेशन पर ट्रेन बदलनी थी। चलती ट्रेन से उतरते वक्त वह प्लेटफार्म के नीचे जा गिरा। ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
एरई गांव निवासी मनोज केवट (33) पुत्र रामस्वरूप प्राइवेट काम करता था। परिजनों ने बताया कि उसकी बहन मुंबई में रहती है। मनोज अपनी बहन के घर जाने के लिए निकला था। दतिया स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर झांसी पहुंचा। यहां उसे ट्रेन बदलनी थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मंगलवार रात प्लेटफार्म नंबर 5 पर ट्रेन से उतरते वक्त वह प्लेटफार्म के नीचे गिर गया। ट्रेन उसके ऊपर से निकल गई। ट्रेन की चपेट में आने से मनोज के शरीर के दो टुकड़े हो गए। हादसे से प्लेटफार्म में चीख पुकार मच गई। सूचना पर जीआरपी पहुंच गई। उधर, हादसे की खबर मिलते ही देर-रात मनोज के परिजन भी झांसी पहुंच गए। परिजनों ने रोना-पिटना मच गया। परिवार में पत्नी इंद्रा समेत 11 साल की बेटी एवं 7 साल का बेटा है। जीआरपी थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप यादव के मुताबिक चलती ट्रेन से गिरने पर वह उसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन