फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A young man crossing the road was crushed by an uncontrolled truck, died

Jhansi News: सड़क पार कर रहे युवक को बेकाबू ट्रक ने कुचला, मौत

Tue, 14 May 2024 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
A young man crossing the road was crushed by an uncontrolled truck, died
- झांसी-कानपुर हाईवे पर सेमरी टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो


झांसी। सोमवार तड़के झांसी-कानपुर हाईवे पर सेमरी टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया। हादसे में बुरी तरह से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक असंतुलित होकर हाईवे पर पलट गया। ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

बलरामपुर के तुलसीपुर गांव निवासी कासिम (38) एक ट्रक में क्लीनर था। ट्रक नेपाल से प्लाईवुड लादकर गुजरात की ओर जा रहा था। सोमवार तड़के करीब तीन बजे सेमरी टोल प्लाजा के पास चालक ने ट्रक को रोका। इस पर कासिम ट्रक से उतरकर चाय पीने के लिए सड़क पार करके दूसरी ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब वह सड़क पार कर रहा था तभी कानपुर से झांसी की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में कासिम बुरी तरह से घायल हो गया। खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद तेज रफ्तार ट्रक भी असंतुलित होकर कुछ दूर जाकर पलट गया। उसमें गत्ते लदे थे। पूरा गत्ता सड़क पर बिखर गया। जबकि ट्रक चालक फरार हो गया। कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने कासिम के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। परिजन उसका शव लेकर बलरामपुर रवाना हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed