फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A young man came to the girl's house in the middle of the night with a gun and threatened to bathe her in acid.

Jhansi News: आधी रात युवती के घर तमंचा लेकर आ धमका युवक, तेजाब से नहलाने को धमकाया

Sat, 10 Aug 2024 06:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
A young man came to the girl's house in the middle of the night with a gun and threatened to bathe her in acid.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सीपरी बाजार इलाके में रहने वाली युवती के घर आधी रात को युवक अपने साथी के संग जा धमका। युवती को धमकाते हुए तेजाब से नहलाने की धमकी दी। भयभीत होकर युवती ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो साल से उसकी दोस्ती मोहित तिवारी नामक युवक से थी। उसे मालूम चला कि मोहित न सिर्फ नशे का आदी है बल्कि अपराधिक प्रवृत्ति का भी है। यह बात सामने आने पर उसने मोहित से दूरी बना ली। नाराज होकर मोहित गाली गालौज करने लगा। दो अगस्त की आधी रात तमंचा लेकर वह अपने दोस्त मोहित यादव के साथ घर आ धमका। मोहित ने धमकाते हुए कहा कि उसके माता-पिता पुलिस में हैं। बात न करने पर गोली मारने की धमकी दी। अश्लील तस्वीरे भी नेट पर डालने की धमकी दी। पीड़िता के बाहर न निकलने पर तेजाब से नहाला देने की बात कहते हुए चला गया। पीड़िता ने सीपरी बाजार थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed