{"_id":"6910a331b0c826df4a04a48a","slug":"a-young-man-boarded-a-train-with-a-bucket-and-a-mug-committed-an-act-in-a-moving-vehicle-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल्टी और मग लेकर ट्रेन में चढ़ा युवक: चलती गाड़ी के कोच में कर दिया कांड, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल्टी और मग लेकर ट्रेन में चढ़ा युवक: चलती गाड़ी के कोच में कर दिया कांड, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप
Sun, 09 Nov 2025 07:50 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 09 Nov 2025 07:50 PM IST
सार
ट्रेन के यात्रियों ने जब युवक को इस हरकत में देखा, तो हैरान रह गए। यात्रियों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन युवक वीडियो शूट में इतना मग्न था कि उसने किसी की परवाह नहीं की। वीडियो वायरल होने पर रेल प्रशासन अब उसे तलाश रहा है।
विज्ञापन
चलती ट्रेन के कोच में नहाता युवक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रील के शौकीन युवक ने सारी हदें पार कर दी। युवक ने चलती ट्रेन के कोच में नहाया और वीडियो शूट करवाया इसके बाद उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। नहाने के दौरान यात्री एतराज करते रहे लेकिन युवक पर रील का इस कदर भूत सवार था कि वह लोगों की बातों को नजरअंदाज कर नहाता रहा। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
ट्रेन के अंदर बाल्टी और मग लेकर पहुंचा
युवक झांसी के मोंठ कस्बे का रहने वाला बताया जा रहा है। आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अजीबोगरीब वीडियो डालता रहता है। लेकिन इस बार उसने जो किया, वह किसी को भी हैरान कर सकता है। वह एक यात्री ट्रेन में चढ़ा और अपने साथ एक बाल्टी, मग और पानी की बोतल लेकर आया। ट्रेन के एक कोच में खाली जगह देखकर उसने वहीं बाल्टी में पानी डाला और नहाने लगा। इस दौरान उसका साथी मोबाइल कैमरे से पूरा वीडियो शूट करता रहा। युवक ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दिया, जिसमें उसने फिल्मी गाना और स्लो-मोशन इफेक्ट भी जोड़ा।
देखकर यात्री हुए परेशान
ट्रेन के यात्रियों ने जब युवक को इस हरकत में देखा, तो लोग हैरान रह गए। कुछ यात्रियों ने विरोध भी किया, लेकिन युवक वीडियो शूट में इतना मग्न था कि उसने किसी की परवाह नहीं की। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रेल प्रशासन हरकत में आ गया।
विज्ञापन
रेल प्रशासन ने लिया संज्ञान
वीडियो वायरल होने के बाद रेल प्रशासन हरकत में है। पीआरओ उत्तर मध्य रेलवे मनोज कुमार का कहना है कि ट्रेन में नहाने का वीडियो संज्ञान में आया है। हालांकि यह वीडियो किस ट्रेन और किस जगह का है, इसकी जांच की जा रही है। अग्रेसर कार्रवाई के लिए आरपीएफ को भी निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि ट्रेन में इस प्रकार के वीडियो बनाना गलत है। इससे न केवल रेलवे बल्कि समाज में भी गलत संदेश जाता है। कहा कि युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।