फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A women sucide for not attemp brother mariage

भाई की शादी में न ले जाने पर महिला ने दी जान

Sat, 13 Jun 2020 05:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
A women sucide for not attemp brother mariage
फांसी - फोटो : ?????
एरच। भाई की शादी में न ले जाने पर महिला ने फांसी लगा कर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। रविवार को ही उसके भाई की शादी है। बहन की मौत की खबर लगते ही शादी के घर में मातम छा गया। अब उसकी सादगी से ही शादी होगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के करगुवा निवासी सत्यनारायण पत्नी और दो बच्चों के साथ रहत है। 12 जून की रात उसकी पत्नी कुंती (35) खाना खाकर के बच्चों सहित कमरे में सो गई। सत्यनारायण बाडे़ में सोने चला गया। सुबह सत्यनारायण जागा तो काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसने झांक कर देखा तो उसकी पत्नी छत के कुंडे से रस्सी से लटक रही थी। किसी तरह से दरवाजा खोला गया तो उसे नीचे उतारा गया जब तक उसकी मोत हो चुकी थी। घटना की जानकारी परिवार के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि कुंती के भाई की पुरेनी भोगनीपुर में 14 जून की शादी है। वह शादी में जाने के लिए पति से कह रही थी। पति का कहना था कि शादी के दिन ही चलेंगे। इसी बात से वह नाराज थी। इससे नाराज होकर ही उसने फांसी का फंदा बनाकर उसमें लटक कर जान दे दी। मां की मौत से उसके दोनों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed