फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A women dead knife for dowrey

दहेज के लिए विवाहिता की चाकुओं से गोदकर हत्या

Thu, 19 Sep 2019 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
A women dead knife for dowrey
बंगरा (झांसी)। थाना क्षेत्र के मगरवारा गांव में मंगलवार की रात एक 21 वर्षीय विवाहिता की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। उसका खून से सना शव घर से सौ कदम दूरी पर झाड़ियों में पड़ा मिला। शव मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी और तहसीलदार भी पहुंचे। मृतका के पिता को भी बुलाया गया। उसने दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या की तहरीर दी। इस पर उसके पति प्रहलाद, सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पूजा (21) की शादी गांव के ही प्रहलाद कुशवाहा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर पूजा को प्रताड़ित किया जाता था। बुधवार की सुबह थाना क्षेत्र कटेरा की पीआरवी को फोन पर सूचना दी गई कि गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पर झाड़ियों में खून से सना महिला का शव पड़ा था। शरीर में चाकू से गोदने के निशान थे। इसके बाद मऊरानीपुर के सीओ जितेंद्र सिंह परिहार, तहसीलदार व प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। छानबीन के दौरान पुलिस को महिला की हत्या का शक ससुरालवालों पर गया। इसके बाद पूजा के पिता को बुलाया गया। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी को ससुरालवाले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ही उसकी हत्या की गई है। उसने पूजा के पति और उसकी सास के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति और सास को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed