फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A woman lost Rs 1 lakh in the greed of buying gold buried in the ground

Jhansi News: जमीन में गड़ा सोना खरीदने के लालच में महिला ने गंवा दिए एक लाख

Tue, 15 Apr 2025 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
A woman lost Rs 1 lakh in the greed of buying gold buried in the ground

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। जमीन में गड़े सोने को आधी कीमत में खरीदने के लालच में आकर महिला एक लाख रुपये गंवा बैठी। ठगी करने वाला युवक सोमवार को महिला से मेडिकल कॉलेज में टकरा गया। युवक को देखते ही महिला ने शोर मचा दिया। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवक कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है।



कोतवाली के इतवारीगंज मोहल्ला निवासी शकुंतला श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले उसके पति को जिला अस्पताल में पापड़ बेचते समय आरोपी युवक मिला था। उसने खुद को महाराष्ट्र का बताते हुए कहा कि उसे जमीन के नीचे गड़ा सोना मिला है। उसे पैसों की जरूरत है। वह आधी कीमत में सोना बेचना चाहता है। यह सुनकर शकुंतला सोना खरीदने के लिए राजी हो गई। दंपती ने युवक को एक लाख रुपये देकर सोने की चार चूड़ियां खरीद ली। इसके कुछ दिन बाद शकुंतला ने जब उसे चेक कराया तब वह पीतल की निकली। यह देखकर दंपती के होश उड़ गए।
विज्ञापन




सोमवार को शकुंतला दवा लेने मेडिकल कॉलेज गई थी। इमरजेंसी के पास शकुंतला को ठगी करने वाला युवक दिख गया। लोगों ने उसे विश्वविद्यालय चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ सिटी स्नेहा तिवारी के मुताबिक, युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed