फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A woman lost her life when she was dragged by a buffalo while going to give water

Jhansi News: पानी पिलाने जा रही भैंस के घसीटने पर गई महिला की जान

Thu, 10 Apr 2025 02:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
A woman lost her life when she was dragged by a buffalo while going to give water

विज्ञापन
झांसी। बरुआसागर के तेदौंल गांव में भैंस को पानी पिलाने जा रही महिला के साथ हादसा हो गया। भैंस को पानी पिलाने ले जाते समय अचानक भैंस दौड़ पड़ी। इससे महिला गिर गई और रस्सी उनके गर्दन में फंसकर कस गई। लोगों ने किसी तरह गर्दन से रस्सी खोलकर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। करीब एक माह बाद उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। तेदौंल निवासी कमलेश यादव की पत्नी क्रांति यादव (55) 11 मार्च को भैंस को पानी पिलाने ले जा रही थी। परिजन का कहना है कि भैंस अचानक दौड़ पड़ी। क्रांति की गर्दन रस्सी में कस गई। उसकी मौत से घर में मातम है। परिवार में बेटे राहुल और नरेंद्र हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed