फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A woman in labor, groaning in pain, was turned away from the CHC twice.

Jhansi News: प्रसव पीड़ा से कराहती प्रसूता को दो बार सीएचसी से लौटाया

Wed, 08 Jul 2026 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
A woman in labor, groaning in pain, was turned away from the CHC twice.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगरा। प्रसव पीड़ा से कराहती हुई प्रसूता को 29 जून की रात दो बार बंगरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन यहां उसका इलाज नहीं मिल पाया। यहां तक कि हालत गंभीर होने पर अस्पताल स्टाफ ने उसे रेफर करना भी जरूरी नहीं समझा। थक हारकर परिजन एक निजी वाहन से प्रसूता को झांसी लेकर आए। यहां एक निजी अस्पताल में प्रसव हुआ। महिला के पति ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल के अलावा जिलाधिकारी से भी की है।

बंगरा निवासी अश्वनी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी प्रियंका को प्रसव पीड़ा होने पर 29 जून की रात तकरीबन 12:30 बजे बंगरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया था। उन्होंने वहां मौजूद नर्सों से प्रसूता को भर्ती करने की बात कही थी, लेकिन उसे भर्ती नहीं किया गया और बगैर देखे वापस भेज दिया गया। इसके बाद रात लगभग ढाई बजे फिर से प्रसव पीड़ा हुई। इस पर वे पत्नी को दुबारा सीएचसी लेकर पहुंचे। इस दरम्यान अत्यधिक रक्तस्त्राव होने से प्रसूता की हालत बिगड़ती जा रही थी। इसके बावजूद, वहां मौजूद महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने उपचार नहीं किया। आरोप है कि इलाज के लिए काफी मिन्नतें कीं, परंतु मौजूद नर्सों पर कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने प्रसूता को रेफर करना तक जरूरी नहीं समझा। इस पर आनन-फानन निजी वाहन से उसे झांसी के एक निजी अस्पताल लाना पड़ा। यहां प्रसव हुआ। महिला के पति ने मुख्यमंत्री व उच्चाधिकारियों से लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अश्विनी का कहना है कि अब स्वास्थ्य कर्मी शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। शिकायत वापस न लेने पर गलत आरोप लगाकर कार्रवाई कराने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

0000
मामलेसंज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- डॉ. केके राजपूत, अधीक्षक-बंगरा सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed