फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A woman going to the temple was hit by a bike rider and died

Jhansi News: मंदिर जा रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 14 Apr 2025 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
A woman going to the temple was hit by a bike rider and died

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीपरी बाजार के चित्रा चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पूजा करने जा रही महिला को सिर में गहरी चोट लग गई। हादसे के बाद वह कोमा में चली गईं। मेडिकल कॉलेज में उसे भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। पुलिस ने बाइक को भी कब्जे में ले लिया है।थाना सीपरी बाजार में ग्वालटोली मोहल्ला निवासी लीला देवी (55) पत्नी वीर सिंह रोजाना की तरह पूजा करने के लिए पैदल ही संतोषी माता मंदिर जा रही थीं। रास्ता पार करते समय उनको तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से लीला देवी सीधा सिर के बल सड़क पर जा गिरीं। उनको मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। सिर में गंभीर चोट होने से वह कोमा में चली गईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed