फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A wave of patriotism surged during the Tiranga Yatra.

Jhansi News: तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

Mon, 10 Aug 2026 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
A wave of patriotism surged during the Tiranga Yatra.
- भारत माता की जय के नारों से गूंजा निवाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


निवाड़ी/लुहारी। शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को जिला प्रशासन की ओर से निवाड़ी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों से पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा की शुरुआत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 के खेल मैदान से हुई। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों और गलियों से होते हुए बड़ी माता मंदिर पहुंची। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने यात्रा का उत्साह बढ़ाया।


यात्रा में निवाड़ी विधायक अनिल जैन, सांसद प्रतिनिधि राजेश पटेरिया, नगर परिषद निवाड़ी के अध्यक्ष गुलाब अहिरवार, उपाध्यक्ष सत्यदेव व नंदकिशोर नापित सहित जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान कलेक्टर जमुना भिड़े, पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया, जिला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना, एसडीएम अशोक कुमार सेन व डिप्टी कलेक्टर स्वाति सिंह आदि मौजूद रहे। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed