फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A two and a half to three meter wide service road will be built on both ends of the Medical Bypass flyover.

Jhansi News: मेडिकल बाईपास फ्लाईओवर के दोनों छोर पर बनेगी ढाई तीन मीटर चौड़ी सर्विस रोड

Sat, 13 Jun 2026 02:25 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 13 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
A two and a half to three meter wide service road will be built on both ends of the Medical Bypass flyover.
झांसी। मेडिकल बाईपास पर चल रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य को लेकर लगने वाले वाहनों के जाम की समस्या जल्द खत्म होगी। गार्डर चढ़ने का काम पूरा होने के बाद एनएचएआई के परियोजना निदेशक मनोज कुमार ने सर्विस रोड बनाने का काम जल्द शुरू किए जाने के आदेश दिए है। इसके लिए एनएचएआई ने सर्विस रोड पर बाधक बन रहे बिजली के खंभों को शिफ्ट कराने के लिए बिजली विभाग से भी वार्ता कर ली कर बजट जारी किया है। उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर के दोनों सिरों पर साढे तीन मीटर की सर्विस रोड का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

झांसी-कानपुर नेशनल हाइवे पर मेडिकल बाईपास पर एनएचएआई फ्लाईओवर निर्माण करा रहा है। निर्माण कार्य के चलते सर्विस रोड न होने से लग रहे भीषण वाहनों के जाम को लेकर वाहन स्वामी परेशान रहे। इधर परियोजना निदेशक मनोज कुमार के कार्यभार सम्भालते हीं उन्होंने सर्वप्रथम फ्लाईओवर निमार्ण परियोजना के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराने पर जोर दिया है। झांसी-शिवपुरी-कानपुर बाईपास पाल कालोनी के समीप टनल व फ्लाईओवर के साथ मेडिकल बाईपास पर चल रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य की लगातार मॉनीटरिंग करते हुए कार्यदायी संस्था पर शिकंजा कसते हुए समय पर कार्य पूर्ण किए जाने के आदेश दिए। मेडिकल बाईपास पर छह गर्डर चढ़ने का काम पूरा होने के बाद स्लैब के साथ सर्विस रोड निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। दोनों छोर पर करीब साढे तीन मीटर चौड़़ी सर्विस रोड को लेकर बाधक बन रहे बिजली के खंभों को शिफ्ट कराने का रास्ता भी साफ हो गया है। इसके लिए एनएचएआई अफसरों ने बिजली अफसरों के साथ संयुक्त निरीक्षण कर को सिफ्ट कराने का इस्टीमेट तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


मेडिकल फ्लाईओवर में गर्डर चढ़ने का काम पूरा हो गया है। स्लैब डालने के साथ दोनों छोर पर करीब ढाई तीन मीटर की सर्विस रोड डालने का काम अगले सप्ताह शुरू हो जाएगा। सर्विस रोड पर खंभों को शिफ्ट करने के लिए बिजली विभाग के साथ इस्टीमेट तैयार कर लिया है। सर्विस रोड बनने से वाहनों का आवागमन दुरुस्त होने से जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार, परियोजना निदेशक एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed