फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A truck ran over a woman who was crossing the road wearing earphones

Jhansi News: ईयरफोन लगाकर सड़क से गुजर रही महिला को ट्रक ने रौंदा

Mon, 13 Jan 2025 01:39 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 13 Jan 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
A truck ran over a woman who was crossing the road wearing earphones
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रक्सा थाना इलाके में कान में ईयरफोन लगाकर सड़क से गुजर रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने ट्रक नहीं रोका। लोगों के पीछा करने पर वह छोड़कर भाग गया। महिला की मौत के बाद से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रक्सा निवासी अजय अहिरवार की पत्नी पूजा (30) हाईवे किनारे बनी एक दुकान पर काम करती थी। परिजन ने बताया कि परिवार वाले उसका साथ नहीं देते थे। शनिवार रात तकरीबन नौ बजे वह काम करके पैदल अपने घर जा रही थी। तभी झांसी की ओर आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

ट्रक उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे में पूजा की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ने ट्रक नहीं रोका। वह ट्रक लेकर मौके से भाग गया। लोगों ने पीछा किया तो तकरीबन आधा किलोमीटर दूर ट्रक को छोड़कर भाग निकला। ट्रक में सेब लदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की 11 साल की बड़ी बेटी नव्या, सात साल का बेटा कृष्णा और सबसे छोटी बेटी पल्लवी चार साल की है। पति अजय अहिरवार ट्रक चालक है। महिला की मौत के बाद से घर में मातम छाया है। रक्सा थाना प्रभारी प्रमिंदर सिंह का कहना है कि परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed