{"_id":"61803c07f1cb303b673edc86","slug":"a-thousand-metric-tonnes-will-come-from-dap-lalitpur-jhansi-news-jhs2079831109","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद: 2 एक हजार मीट्रिक टन डीएपी ललितपुर से आएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद: 2 एक हजार मीट्रिक टन डीएपी ललितपुर से आएगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिले में खाद की किल्लत को देखते हुए एक हजार मीट्रिक टन डीएपी ललितपुर से आएगी। यह डीएपी विभिन्न सहकारी समितियों पर भेजी जाएगी। इसके अलावा चार नवंबर को तीन हजार मीट्रिक टन डीएपी इफ्को से प्राप्त हो जाएगी।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अनूप कुमार द्विवेदी ने बताया कि एक हजार मीट्रिक टन की सप्लाई ललितपुर से जल्द आ जाएगी। इसका आवंटन सहकारी समितियों को कर दिया गया है। चार नवंबर को तीन हजार मीट्रिक टन की जंबो रैक इफ्को से प्राप्त हो जाएगी। जिले में डीएपी की कोई कमी नहीं है। किसानाें को उनकी मांग के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होेंने कहा कि जो भी किसान सहकारी केंद्रों अथवा दुकानों से खाद लेने जा रहे हैं, वे अपने साथ आधार कार्ड, खसरा और खतौनी लेकर जाएं, ताकि जोत बही के आधार पर फसलवार मात्रा के हिसाब से खाद उपलब्ध कराई जा सके।
उन्होंने कहा कि पीसीएफ के बफर स्टाक के अलावा जिले की विभिन्न सहकारी समितियों में 600 मीट्रिक टन डीएपी का भंडार है। वितरण के लिए उर्वरक की उपलब्धता 2600 मीट्रिक टन है।
विज्ञापन
प्राइवेट दुकानों पर भी भरपूर खाद
उप कृषि निदेशक के के सिंह ने बताया कि दो हजार मीट्रिक टन खाद में से प्राइवेट दुकानदारों को भी खाद का आवंटन कर दिया गया है। सभी दुकानों पर खाद पहुंच गई है। जिले में मांग के सापेक्ष खाद का पर्याप्त स्टाक है।