{"_id":"6a4ebf799fa7ae391f0e1316","slug":"a-student-preparing-to-become-a-police-inspector-committed-suicide-by-hanging-herself-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-831551-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दरोगा बनने की तैयारी कर रही छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दरोगा बनने की तैयारी कर रही छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
Thu, 09 Jul 2026 02:52 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
झांसी। सदर बाजार निवासी सृष्टि यादव (19) पुत्री दीपक ने घर की गैलरी में फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार देर-शाम उसका शव बरामद हुआ। परिवार के सभी लोग पड़ोस में स्थित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उनके लौटकर आने पर उनको बेटी की लाश फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक छानबीन में सुसाइड की पुष्टि हुई है। परिजन सुसाइड की वजह नहीं बता सके। मामले की आगे जांच कराई जा रही है।
परिजनों ने बताया कि सृष्टि बीए की छात्रा थी। पुलिस में भर्ती होने के लिए दरोगा परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पिता दीपक खेती-किसानी करते हैं। सृष्टि का छोटा भाई सक्षम भी पढ़ता है। मंगलवार शाम सृष्टि ने सभी को चाय बनाकर पिलाई। इसके बाद मां समेत अन्य परिजन पड़ोस में होने वाले रामायण पाठ में चले गए। करीब दो घंटे बाद जब वह लौटे तक अंदर की ओर बनी गैलरी में सृष्टि की फंदे से लाश लटकी मिली। उसकी लाश देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। सदर बाजार थाना प्रभारी महेश कुमार के मुताबिक प्रारंभिक तौर पर सुसाइड की बात सामने आई है। मामले की आगे जांच कराई जा रही है।