फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A state-level team assessed the pulse of health services.

Jhansi News: राज्य स्तरीय टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की नब्ज टटोली

Sat, 25 Jul 2026 02:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
A state-level team assessed the pulse of health services.
मोंठ। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की राज्य स्तरीय टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर बम्हरौली का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अंतर्गत प्रदान की जा रही 12 प्रकार के स्वास्थ्य पैकेजों की सेवाओं की गुणवत्ता की विस्तार से जांच की। इसके अलावा ऑनलाइन और ऑफलाइन रिकॉर्ड का सत्यापन किया। लाभार्थियों से स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया। आवश्यकतानुसार सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने सीएचसी मोंठ का भी निरीक्षण किया। यहां अधीक्षक डॉ. एमपी राजपूत ने स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में टीम जानकारी दी। राज्य स्तरीय निरीक्षण टीम में राज्य विशेषज्ञ बृजेश त्रिपाठी, डॉ. प्रियंका सिंह, डीएसएच मिर्जा रफिक बेग, सीनियर स्पेशलिस्ट सैजल जोशी व नर्सिंग स्पेशलिस्ट गुंजा दफौटी शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed