फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A speeding vehicle crushed a forest worker riding a bike near Bhagwantpura, causing his death

Jhansi News: भगवंतपुरा के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार वनकर्मी को रौंदा, मौत

Wed, 16 Jul 2025 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
A speeding vehicle crushed a forest worker riding a bike near Bhagwantpura, causing his death

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। भगवंतपुरा के पास तेज रफ्तार भारी वाहन चालक ने बाइक सवार वन कर्मचारी और उनके साथी को रौंद दिया। हादसे में वन विभाग के अर्दली कोमल सिंह (55) को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। कुछ देर में उनकी मौत हो गई। उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस चालक को तलाशने में जुटी है।

बबीना के बड़ौरा गांव निवासी कोमल सिंह डीएफओ कार्यालय में अर्दली पद पर तैनात थे। उन्हें सरकारी डाक भी वितरित करनी होती थी। परिजन ने बताया कि मंगलवार रात भगवंतपुरा में डाक वितरित करने के बाद वह अपने दोस्त अरविंद (37) निवासी न्यू आदिवासी कॉलोनी, रक्सा के साथ बाइक से इलाहाबाद बैंक रोड स्थित अपने घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि भगवंतपुरा में ही उनकी बाइक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अरविंद छिटककर दूर जा गिरा, जबकि कोमल वाहन की चपेट में आ गए। इससे उनके सिर, हाथ और पैर में गहरी चोट आ गई।
विज्ञापन




हादसे के बाद चालक गाड़ी को लेकर भाग निकला। आसपास के लोगों की सूचना पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल अवस्था में दोनों को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने कोमल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अरविंद की हालत नाजुक होने पर उनको भर्ती कर लिया गया। थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरों के जरिए हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed