फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A special train will run from Mathura to Jhansi today.

Jhansi News: मथुरा से झांसी के लिए आज चलेगी विशेष ट्रेन

Sat, 10 Oct 2026 03:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
A special train will run from Mathura to Jhansi today.
झांसी। रेल प्रशासन शनिवार को यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मथुरा जंक्शन से झांसी जंक्शन के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। झांडी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार ने बताया मथुरा जंक्शन और बटेश्वर यार्ड में शनिवार को प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य होगा। इसके चलते ट्रेन संख्या 01901 मथुरा जंक्शन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी अनारक्षित विशेष ट्रेन को एक फेरे के लिए संचालित किया जाएगा। यह ट्रेन मथुरा जंक्शन से शाम चार बजे प्रस्थान कर आगरा कैंट पर, धौलपुर, मुरैना, ग्वालियर, डबरा, दतिया होते हुए रात नौ बजे झांसी आएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

हुब्बली से फरीदाबाद के लिए कल चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे प्रशासन यात्रियों की भीड़ के चलते हुबली से फरीदाबाद के बीच एकतरफा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। मंडल के पीआरओ मनोज कुमार ने बताया ट्रेन संख्या 07334 एसएसएस हुब्बली-फरीदाबाद एकतरफा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह रविवार को हुब्बली से प्रस्थान करेगी। इसमें कुल 20 डिब्बे होंगे। यह ट्रेन हुब्बली से शाम 18:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह बागलकोट, विजयापुर, सोलापुर, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, चित्रकूटधाम कर्वी, बांदा से होते हुए अगले दिन झांसी आएगी। यह ट्रेन ग्वालियर, आगरा कैंट होते हुए मंगलवार की शाम 18:10 बजे फरीदाबाद पहुंचेगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed