फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A series of faults... many neighbourhoods remained in the dark

Jhansi News: फाल्ट की झड़ी... अंधेरे में डूबे रहे कई मोहल्ले

Fri, 16 May 2025 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
A series of faults... many neighbourhoods remained in the dark

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। पिछले दिनों आंधी-बारिश के बाद एक बार फिर बिजली व्यवस्था ने रुलाना शुरू कर दिया है। बुधवार की रात मुन्नालाल पावर हाउस से जुड़े करीब एक दर्जन मोहल्लों में बिजली रात भर ठप रही। कई जगहों पर फाल्ट और केबलों में आग लगने से आपूर्ति बाधित रही।

अधिकारी और कर्मचारी फाल्ट सुधारने में जुटे रहे। सुबह फाल्ट ठीककर इसे बहाल किया जा सका। इससे पहले, रातभर बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार की रात मुन्नालाल पावर हाउस से जुड़े मोहल्लों गुलाब चंद्र सेठ की हवेली के पास, चांद दरवाजा, कोतवाली की ढाल के पास, मिशन कंपाउंड, सर्वनगर व आशिक चौराहा आदि जगहों पर केबल में आग लग गई। कुछ अन्य जगहों पर भी फाल्ट हुए। इससे संबंधित मोहल्लों में आपूर्ति ठप हो गई। उप खंड अधिकारी सौरभ मंगला व अवर अभियंता राजकुमार के नेतृत्व में सुधार कार्य रात से लेकर सुबह तक जारी रहा। रात भर बिजली न मिलने से करीब एक दर्जन मोहल्ले अंधेरे में डूबे रहे। गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह बिजली मिलने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed