फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A sand path is being built around the fort

किले के चारों ओर बनाया जा रहा है बालू का पाथ-वे

Wed, 25 May 2022 10:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
A sand path is being built around the fort
झांसी। महानगर में सैर सपाटे के लिए एक और जगह बढ़ने वाली है। स्मार्ट सिटी के तहत आठ करोड़ रुपये की लागत से किले के चारों ओर बालू के पाथ-वे का निर्माण किया जा रहा है। ये आगामी चार माह में बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की गौरव गाथा के चलते झांसी का किला पर्यटकों के लिए हमेशा से ही आकर्षण का केंद्र रहा है। इसके अलावा भारी संख्या में स्थानीय लोग भी यहां सैर-सपाटे के लिए आते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए हाल ही में किले में डिजिटल लाइट एंड साउंड शो शुरू किया गया है। इसके अलावा किले के बाहर रंगबिरंगी लाइटें लगाई गईं हैं। अब किले के चारों ओर साढ़े तीन किलोमीटर लंबे पाथ-वे का निर्माण किया जा रहा है। ये ढाई से तीन मीटर तक चौड़ा होगा। पाथ वे के निर्माण के लिए दोनों ओर एक-एक फुट की खंडों की पट्टी बनाई जा रही है, जबकि इसके बीच में बालू भरी जाएगी। लोग बालू पर चलकर पाथ-वे पर चहलकदमी करेंगे। इसका निर्माण सितंबर तक पूरा किए जाने की योजना है।
विज्ञापन

पैरों पर ही रहेगी रोशनी
झांसी। पुरातत्व विभाग के नियमों के अनुसार किसी की संरक्षित इमारत के पास खंभे खड़े नहीं किए जा सकते हैं। इससे इमारत की सुंदरता प्रभावित होती है। इसे ध्यान में रखते हुए पाथ वे पर विशेष प्रकार की लाइटें लगाई जा रही हैं। इसकी रोशनी पाथ-वे पर चलने वाले लोगों के पैरों पर ही पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाथ-वे का निर्माण आगामी चार माह में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बन जाने से महानगर के लोगों को सैर-सपाटे के लिए नया स्थान मिल जाएगा। इसके अलावा बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी ये पसंद आएगा।
- रामतीर्थ सिंघल, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed