फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A people hanging dead body

फांसी पर लटका मिला गल्ला कारोबारी का शव

Sun, 21 Mar 2021 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
A people hanging dead body
झांसी। शनिवार की सुबह सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित भोजला मंडी की एक दुकान के बाथरूम में गल्ला कारोबारी कैलाश नारायण गुप्ता (60) का शव लटका पाया गया। व्यापारी के पास से सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उन्होंने दो लोगों पर जमीन व लेनदेन को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं, परिजनों ने सुसाइड नोट को फर्जी बताते हुए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पानी वाली धर्मशाला के पास रहने वाले कैलाश नारायण गुप्ता (60) गल्ला कारोबारी थे। परिजनों के अनुसार वह शुक्रवार की शाम खाना खाने के बाद काम के सिलसिले में भोजला मंडी जाने की कहकर घर से चले गए थे। वह देर रात तक घर नहीं लौटे। मोबाइल स्विच ऑफ था। सुबह उनका छोटा बेटा अर्जुन भोजला मंडी स्थित दुकान पर पहुंचा। दुकान खुली थी। बाथरूम में पिता का शव फांसी पर लटका था।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीपरी थाने की पुलिस के अलावा परिवार के कई लोग मौके पर पहुंचे। तलाशी मेें सुसाइड नोट मिला, जिसमें मध्य प्रदेश के ओरछा स्थित एक जमीन के विवाद व लेनदेन को लेकर दो लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया था। परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाने पर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘बहुत ज्यादा परेशान हूं, किसी ने मदद नहीं की’
झांसी। मैं बहुत परेशान हूं, किसी ने मदद नहीं की। जमीन को लेकर मैंने ओरछा में मुकदमा दर्ज कराया था। दो लोग मुझे जमीन व लेनदेन को लेकर प्रताड़ित करते रहे। अधिकारियों के नाम सार्वजनिक नहीं कर सकता। कारोबारी के पास सेे सुसाइड नोट में इन बातों का जिक्र है।
पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने एक पेज के सुसाइड नोट व अन्य कागजों को कब्जे में लिया है। सुसाइड नोट को जांच के लिए फॉरेसिंक लैब भेजा जा रहा है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, लेकिन अब तक पुलिस ने कोई तहरीर नहीं दी। पुुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को साैंप दिया गया।

छह भाइयों में थे सबसेे छोटे
छह भाइयों में कैलाश सबसे छोटे थे। उनके तीन पुत्र भी हैं। छोटा बेटा अर्जुन दिल्ली की एक कंपनी में इंजीनियर है। दो भाई हरीओम व पवन भी बड़ी कंपनी में कार्यरत हैं। लॉकडाउन के बाद से ही तीनों भाई घर आ गए थे और घर से ही काम कर रहे थे। अचानक हुए हादसे के बाद से पूरे घर में कोहराम मचा हुआ है।
घर में राशन की दुकान भी खोले थे
गल्ला कारोबारी घर में ही राशन की दुकान भी खोले थे। वह खेती भी करते थे। घटना के बाद व्यापारियों व मिलने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed