{"_id":"5e03be688ebc3e87ec7fff13","slug":"a-people-dead-for-truck-accident-jhansi-news-jhs1559147137","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से एक की मौत
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार रात थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के ग्रासलैंड के पास तेज रफ्तार भाग रहे ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उपचार से पहले एक ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे की हालत नाजुक देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया है।
दतिया निवासी आसिफ (25) दर्जी थे। मंगलवार को उनको झांसी में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए आना था। शाम करीब चार बजे वह अपने साथी अकरम के साथ बाइक पर सवार होकर दतिया से झांसी के लिए निकले। अभी दोनों ग्रासलैंड के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारकर ट्रक चालक भाग निकला। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उपचार से पहले ही आसिफ ने दम तोड़ दिया। जबकि, साथी की हालत नाजुक होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। उसकी भी हालत नाजुक बताई गई है। घटना की खबर मिलते ही परिजन व रिश्तेदार भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। देर रात ट्रक चालक का पता नहीं चल सका।