फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A people dead for accident

पैदल घर जा रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत

Fri, 11 Dec 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
A people dead for accident
झांसी। बृहस्पतिवार रात झांसी-ग्वालियर राजमार्ग पर अंबाबाय के पास पैदल घर जा रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। मृतक की दो दिन बाद शादी थी। शनिवार को बरात भोजला जाना थी। घटना से गुस्साए लोगों ने ग्वालियर राजमार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार के प्रीतमपुरा गांव निवासी जितेंद्र अहिरवार (25) घर के काम से ग्वालियर राजमार्ग की तरफ आए थे। रात करीब 8 बजे वह पैदल घर जा रहे थे। अंबाबाय के पास पीछे से रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देकर चालक भाग निकला। घटना की खबर मिलते ही एकत्रित हुए गांव वालों ने झांसी-ग्वालियर राजमार्ग पर पहुंचकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही सीपरी बाजार पुलिस ने पहुंचकर गांववालों से वार्ता कर जाम खुलवाया। गांव वाले वाहन चालक को पकड़ने की मांग पर अड़े रहे। पुलिसकर्मियों के आश्वासन के बाद सभी माने। बताया गया है कि शनिवार को मृतक की शादी थी। घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस से शक के आधार पर उतारे गए युवक युवती
झांसी। नई दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक युवक व युवती को संदेह के आधार पर जीआरपी ने स्टेशन पर उतारा। हालांकि छानबीन में संदेह दूर हो गया। दोनों के परिजनों को झांसी बुलाया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस के बी 4 कोच में एक युवक युवती नई दिल्ली से हैदराबाद के लिए सफर कर रहे थे। ट्रेन जब आगरा झांसी के बीच दौड़ रही थी, तभी टीटीई ने उनसे टिकट मांगा। जांच में पता चला कि युवक के पास यात्रा टिकट था जबकि युवती उसके साथ बिना टिकट यात्रा कर रही थी। टीटीई को शक होने पर झांसी कंट्रोल को सूचना दी। ट्रेन के रात 2 बजे झांसी आने पर जीआरपी ने दोनों को उतार लिया। जहां दोनों को थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि युवक अफगानिस्तान से शरणार्थी है। जो दिल्ली में परिवार के साथ रहता है।

युवक ने बताया कि वो हैदराबाद में नौकरी करता है। उसने बताया कि युवती उसके दोस्त की साली है। उसका दोस्त हैदराबाद में रहता है। युवती अपनी बहन के पास हैदराबाद जा रही है। जीआरपी ने छानबीन में मामला सही पाया। दोनों के परिजनो को झांसी बुलाया गया है। इस मामले में जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के परिजनों से बात हो गई है। जो शक था उस तरह का कोई मामला नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed